बदायूं, मार्च 19 -- बदायूं। एचपीसीएल प्लांट के भीतर गोली मार के हत्या के आठनें दिन डीजीएम सुधीर गुप्ता के परिजनों एसएसपी से उनके कैंप कार्यालय में मुलाकात की। नोएडा से पूर्वाह्न बदायूं पहुंचे परिजनों ने एसएसपी से मुलाकात के दौरान इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। हर्षित के परिजनों के बाद अब सुधीर गुप्ता के परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की। 12 मार्च को मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैजनी गांव में स्थित एचपीसीएल के प्लांट में बैठक लेते समय डीजीएम सुधीर गुप्ता व डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की प्लांट के ही पूर्व कर्मचारी अजय प्रताप सिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। नष नृशंस हत्याकांड के बाद जिले से लेकर प्रदेश तक हड़कंप मच गया था। इस मामले की आरोपी ने घटना के आधे घंटे बाद ही थाने में सरेंडर कर दिया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के ...