मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- एसएसपी मंगलवार तड़के चार बजे सड़क पर उतरे तो शहर के मुख्य चौराहों से पुलिस नदारद मिली। एसएसपी ने वायरलैस सेट पर मामले में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए लापवाह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की चेतावनी दी। दोपहर में पुलिस कार्यालय पर शहर के चारों थाना प्रभारियों को तलब कर फटकार लगाई। एसएसपी मंगलवार तडके शाहपुर क्षेत्र में हुई घटना का निरीक्षण पर जा रहे थे। मंगलवार को शाहपुर के बसी कलां गांव में बच्ची की हत्या की जानकारी मिलने पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा तडके चार बजे अपने काफिलेे साथ आवास से निकले थे। प्रकाश चौक, शिवचौक, मिनाक्षी चौक, रेलवे रोड व शामली बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात नहीं मिले। इसके साथ क्यूआरटी व पीआरवी व चीता मोबाइल नदारद दिखे। शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस को न देखकर एसएसपी ने वायरलैस पर कडी...