रुद्रपुर, अप्रैल 3 -- नानकमत्ता, संवाददाता। एसएसपी अजय गणपति ने गुरुवार की मध्य रात्रि में नानकमत्ता कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में संचालित रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी तथा मध्य रात्रि चेकिंग व्यवस्था का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया। एसएसपी अजय गणपति ने कोतवाल मंजू पाण्डे को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग करने व संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिये। उन्होंने रात्रि ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनशिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, अभिलेखों एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन किया गया। ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं...