भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता एसएसपी प्रमोद कुमार शनिवार को बरारी में हॉस्टल, लॉज संचालकों और स्थानीय लोगों से संवाद करने पहुंचे। संवाद के दौरान छात्रावासों के सुव्यवस्थित संचालन, विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा मानकों के पालन और सत्यापन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी ने आमजन की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। आपसी सहयोग से सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील भी की गई। इस दौरान एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह, एएसपी सईम रजा, डीएसपी सिटी अजय चौधरी, बरारी थानेदार बिट्टू कुमार कमल सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान गर्ल्स हॉस्टल और लॉज के परिसर में हाइजीन का खास ध्यान रखने के साथ ही इसके लिए पीडब्लूडी बिल्डिंग कोड के मानकों को पूरा करना जरूरी बताया गया। इसके स...