आजमगढ़, मई 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आठ महिला दरोगाओं समेत 59 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित किए गए दरोगाओं में एक महिला सब इंस्पेक्टर को चौकी प्रभारी की कमान मिली है। वहीं, कई चौकी प्रभारी भी इधर से उधर किए गए हैं। यह भी पढ़ें- एसएसपी ने आठ महिला दरोगा समेत 59 उपनिरीक्षकों का किया तबादलास्थानांतरण की जानकारी एसएसपी ने नगर के पहाड़पुर चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार को मुबारकपुर थाना से समबंद्ध लोहरा चौकी प्रभारी, मुबारकपुर थाने में तैनात दरोगा प्रमोद कुमार यादव को चौकी प्रभारी पहाड़पुर बनाया है। नगर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर हरिकेश कुमार राय को थाना बिलरियागंज, देवगांव कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार मिश्रा को नगर के सिविल लाइंस का चौकी...