हरिद्वार, फरवरी 25 -- एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सम्मेलन कक्ष में जनपद का पहला सैनिक सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन के दौरान पूरे जिले से केवल दो समस्याएं सामने आने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिए कि सैनिक सम्मेलन से पूर्व थानों में गोष्ठी कर कर्मचारियों की वास्तविक समस्याएं संकलित करें। गंभीर समस्याओं से जूझ रहे कर्मियों को सम्मेलन में साथ लाने के भी निर्देश दिए ताकि समय रहते समाधान हो सके। सम्मेलन के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 35 कार्मिकों को सम्मानित किया गया। इनमें 29 पुरुष पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड, चार महिला पुलिसकर्मी और एक महिला पीआरडी शामिल रहीं। एसएसपी ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठा और सजगता से कार्य करने वाले कर्मी विभाग की प्रेरणा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.