फिरोजाबाद, मई 13 -- सिरसागंज अध्यापक नगर में 27 अप्रैल को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन लुटेरे तमंचा के बल पर बीज कारोबारी के कर्मचारी से 10 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए थे। लूट का खुलासा नहीं होने पर बुधवार को एसएसपी आदित्य लांग्हे ने थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि बंटी पुत्र ऐदल सिंह निवासी सराय शेख इटावा रोड स्थित गणेश ट्रेडर्स बीज की दुकान में काम करता है। अध्यापक नगर चौड़ी सड़क गली नंबर पांच के चौराहे पर बाइक सवार युवती सहित तीन लुटेरे लाखों रुपये की नकदी लूटकर भाग गए थे। लूट का खुलासा करने के लिए चार टीमों का गठन किया था। लुटेरों का अब तक कहीं सुराग नहीं लगा है। इसलिए थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...