बरेली, अप्रैल 26 -- बरेली। माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल में तथ्य फाउंडेशन के यूनाइटेड नेशंस की कार्यप्रणाली पर चल रहे शैक्षिक डेमोंसट्रेशन के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य अतिथि एसएसपी अनुराग आर्य रहे। उन्होंने कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया। एसएसपी ने छात्रों के सभी सवालों का जवाब देकर उन्हें प्रेरित कर देश सेवा के लिए सभी को प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने एसएसपी का स्वागत किया। सवाल-जवाब के सेशन में कक्षा 12 के छात्र खुशहाल चंदानी ने पूछा कि आपकी वर्दी यह दर्शाती है कि आपने अत्यंत कठोर परिश्रम किया है। इतने लंबे सफर के दौरान आपने स्वयं को प्रेरित कैसे बनाए रखा। एसएसपी ने सभी सवालों का जवाब दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...