बुलंदशहर, जनवरी 9 -- बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चेक किया और शस्त्र संचालन व अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग का अभ्यास कराया। एसएसपी ने डायल-112 और थाना गाड़ियों के निरीक्षण के दौरान रेस्पांस टाइम कम करने और मेडिकल किट दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे रिक्रूट आरक्षियों की ड्रिल देखी और उन्हें अनुशासन व कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया। अंत में पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर प्रतिसार निरीक्षक को परिसर में स्वच्छता और सरकारी वाहनों के समयबद्ध रखरखाव के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.