बदायूं, मार्च 23 -- मिशन शक्ति 5.0 के तहत निकाली गई बाइक रैली में एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर नेतृत्व किया। रैली के जरिए महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। पुलिस टीमों ने शहर में जागरूकता फैलाते हुए आमजन को अभियान से जोड़ा। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में 22 मार्च को रिजर्व पुलिस लाइन से भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व एसएसपी अंकिता शर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर किया। रैली में जनपद के विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम शामिल रही। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी, जहां पुलिस कर्मियों ने लोगों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया और सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।रैली के दौरान...