मुजफ्फर नगर, मई 29 -- एसएसपी ने पुलिस फोर्स के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से नगर क्षेत्र में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ मौजूद पुलिस व पीएसी के साथ क्षेत्र में पैदल मार्च किया। गुरुवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर, खालापार, सिविल लाइन के अन्तर्गत प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस व पीएसी बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया । फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण, एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार, एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ व अन्य मौजूद रहे। एसएसपी द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता कर सुरक्षा संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.