अलीगढ़, मार्च 4 -- गभाना, संवाददाता। होली के त्यौहार को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने मंगलवार रात्रि को पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल भ्रमण किया अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आमजन से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। एसएसपी नीरज जादौन ने पुलिस बल के साथ कस्बा के बस स्टैंड रोड, सब्जी मंडी रोड , होलिका माता चौक सहित मुख्य मार्गों से गुजरे । उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात में बाधा उत्पन्न ना की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही समाज में किसी भी प्रकार की अराजकता न फैलाएं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डीजे ...