फिरोजाबाद, मई 2 -- एसएसपी ने शनिवार को पुलिस लाइंस का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध सुविधाओं के सुचारू संचालन एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएसपी आदित्य लांग्हे ने क्वार्टर गार्ड की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों के बैरक, बाथरूम, शौचालयों एवं पुलिस लाइंस स्थित आवासों का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं सुव्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। डॉग स्क्वाड यूनिट, आटा चक्की, कैंटीन एवं व्यायामशाला का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं के सुचारू संचालन एवं उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।एसएसपी ने शुक्रवार देर रात लाइनपार थाने का निरीक्षण किया। थाना परिसर का भ्रमण करते हुए प्रशिक्षणाधीन आरक्षीगण...