उन्नाव, जनवरी 30 -- उन्नाव। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने शुक्रवार सुबह साप्ताहिक परेड की सलामी ली। उसके बाद परेड का निरीक्षण किया। परेड में रिक्रूट आरक्षी, पुलिस लाइन का बल तथा विभिन्न कार्यालयों व थानों में तैनात पुलिस कर्मी शामिल रहे। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन परिसर, पीआरवी, मेस व बैरकों की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सीओ सिटी दीपक यादव, ट्रेनी आईपीएस संचित शर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक विनी सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.