हल्द्वानी, मई 15 -- भानु जोशी, नैनीताल। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन नैनीताल में परेड का आयोजन कर पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, ड्रिल, टर्नआउट व वैपन हैंडलिंग का निरीक्षण किया। परेड में थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वायड एवं बम स्क्वायड ने प्रतिभाग किया।वैपन हैंडलिंग की प्रयोगशाला में उत्कृष्ट वैपन हैंडलिंग एवं बेहतर प्रदर्शन करने पर हेड कांस्टेबल परमजीत, कांस्टेबल धनी चन्द, कांस्टेबल अजय त्रिकोटी, कांस्टेबल अनीश राणा, कांस्टेबल विशन, कांस्टेबल टीपी मनोज पंत, कांस्टेबल जेडी सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद सादिक, कांस्टेबल हिमांशु गुणवंत, कांस्टेबल हीरा राणा, कांस्टेबल पूनम राणा, कांस्टेबल अनुराधा रौकली को नगद पुरस्कार देकर सम्म...