अल्मोड़ा, मार्च 7 -- एसएससपी चंद्रशेखर आर घोडके ने मेडिकल कॉलेज स्थित राजकीय नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार सुविधाओं, काउंसलिंग, साफ-सफाई, सुरक्षा मानकों और भर्ती मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने नशे की लत से जूझ रहे लोगों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...