एटा, मई 15 -- एसएसपी डॉ. इलामारन जि. की ओर से पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का सही से रख रखाव करने के लिए कहा गया है। शुक्रवार की दोपहर को उन्होंने इस दौरान वाचक कार्यालय, प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, सम्मन सेल, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ और सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही एकत्रित जन सुनवाई सेल, पासपोर्ट कार्यालय, सीटीसी सेल, स्थानीय अभिसूचना इकाई का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सभी प्रभारी और कर्मचारी मौजूद मिले। एसएसपी ने कार्यालय की साफ-सफाई, कर्मचारियों की ड्यूटी स्थिति और विभागीय फाइलों के रखरखाव की जांच की। उन्होंने जनता की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया।साथ ही अभिलेखों के रखरखाव और प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दि...