एसएसपी ने थानों एवं पुलिस चौकियों का औचक किया निरीक्षण, निर्देश जारी
पूर्णिया, जून 27 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। एसएसपी शौर्य सुमन ने शुक्रवार को बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विधि-व्यवस्था की समीक्षा की तथा पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बनमनखी थाना, सरसी थाना, आदर्श थाना जानकीनगर, चकमका पुलिस चौकी तथा रूपेश्वरी पुलिस चौकी का जायजा लिया। उन्होंने बनमनखी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रतीम, बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सरसी प्रभारी थानाध्यक्ष राहुल कुमार, जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान तथा चकमका पुलिस चौकी प्रभारी विवेक कुमार को विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिए। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.