दरभंगा, जनवरी 8 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने गुरुवार को एससी-एसटी थाने का निरीक्षण किया। इस क्रम में विभिन्न पंजियों की जांच कर पुलिस अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, कांड में अविलंब गिरफ्तारी, विधि व्यवस्था व थाने में संधारित पंजियों के बारे में कई निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा की। उन्होंने इश्तिहार और कुर्की का तीन दिनों के अंदर तामिला करने का निर्देश दिया। साथ ही हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...