अल्मोड़ा, अप्रैल 24 -- अल्मोड़ा। पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने दौड़, तेज चाल, ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल और शस्त्राभ्यास कराया। इस दौरान जवानों को फिट रहने के टिप्स भी दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण भी किया। यहां एडिशनल एसपी हरबंस सिंह, सीओ बलवंत रावत, सीओ राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेन्द्र कुंवर, आरआई रमेश चंद्र आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...