हरिद्वार, सितम्बर 3 -- जन्माष्टमी और आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को फोर्स को अलर्ट मोड पर रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जारी निर्देशों में एसएसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की जाए। सर्राफा बाजार और अन्य वित्तीय प्रतिष्ठानों के आसपास थाना प्रभारी विशेष निगरानी रखें। अलग-अलग स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और वाहनों की सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। होटल और धर्मशालाओं में ठहरने वाले लोगों के चेक-इन और चेक-आउट संबंधी रिकॉर्ड पर भी पुलिस नजर रखेगी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अशांति एवं सामाजिक सौहार्द बिगाड़न...