मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मंगलवार देर रात जनपद के कई थानेदारों के तबादले किए है। एसएसपी ने कुछ थाना प्रभारियों को हटाकर विभिन्न शाखाओं से सम्बद्व किया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने रामराज थाना प्रभारी रवेन्द्र सिंह यादव को अपराध शाखा का प्रभारी बनाया है। भोपा थाना प्रभारी जसवीर सिंह को आईजीआरएस सैल का प्रभारी बनाया है। खालापार थाना प्रभारी महावीर सिंह चौहान को सिविल लाइन थाना प्रभारी, शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा को खालापार थाना प्रभारी, नई मंडी थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा को शहर कोतवाली प्रभारी, मन्सूरपुर थाना प्रभारी आनंद देव मिश्र को नई मंडी कोतवाली प्रभारी, सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह को भोपा थाना प्रभारी , साइबर क्राइम थाना प्रभारी सुल्तान सिंह को अतिरिक्ति निरीक्षक अपरा...