मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सदर थाना परिसर में शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार ने जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए उन्होंने सदर थानेदार को निर्देश दिए। जनता दरबार में लोगों ने भगवानपुर ओवरब्रिज से यादव नगर के पास रेवा रोड में जाम की समस्या को उठाया और निजात दिलाने की मांग की। कहा कि इससे काफी परेशानी होती है। एसएसपी ने इसके समाधान के लिए तत्काल कदम उठाने का आश्वासन दिया। लोगों ने चोरी और चेन छिनतई समेत अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बाइकर गैंग के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। लोगों ने रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने की अपील की। एसएसपी ने थानेदार को निर्देशित किया कि वे क्षेत्...