एसएसपी ने चौकी प्रभारी व कांस्टेबल को किया सम्मानित
मुजफ्फर नगर, जुलाई 24 -- छपार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को छपार थाना क्षेत्र स्थित रामपुर चौराहा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया और चौकी स्टाफ से बातचीत कर कानून-व्यवस्था एवं जनसुनवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने रामपुर चौराहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र तथा कांस्टेबल अंकित वर्धन के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और बेहतर पुलिसिंग की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने चौकी स्टाफ को निर्देशित किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Chapra News: म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.