बदायूं, जून 18 -- अलापुर। थाना अलापुर क्षेत्र की चौकी म्याऊं प्रभारी उपनिरीक्षक अंकुश सिंह चौहान को महिला का खोया हुआ बैग तत्परता से बरामद कर वास्तविक स्वामी को वापस दिलाने पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने उत्कृष्ट कार्य के लिये म्याऊं चौकी इंचार्ज अंकुश सिंह चौहान की सराहना करते हुये कर्तव्यनिष्ठ एवं जनसेवा की प्रशंसा की। इस उपलब्धि से थाना अलापुर एवं चौकी म्याऊं पुलिस का मान बढ़ा है। पुलिस ने जो बैग वापस किया उसमें लाखों के सोने, चांदी के आभूषण थे एवं कुछ नगदी भी दी। जिसे दो घंटे के भीतर बरामद कर वास्तविक स्वामी को वापस कर दिया। यह भी पढ़ें- खोया हुआ लाखों का जेवर व नकदी महिला को लौटाई क्षेत्र के लोगों ने भी चौकी इंचार्ज की तत्पर कार्यशैली की प्रशंसा करते हुये उन्हें शुभकामनाएं दीं हैं। यह भी पढ़ें- ...