एसएसपी ने चार पुलिस चौकियो का किया उद्घाटन
आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने शनिवार को जनपद में चार पुलिस चौकियों का उद्घाटन किया। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा क्षेत्र में नई पुलिस चौकी खोली गई है। इसके साथ ही अतरौलिया थाना क्षेत्र के तीन पुलिस चौकी भवनों का उद्घाटान हुआ। इस मौके पर चौकीदारों को सीटी, डोरी और टॉर्च वितरित किया गया। महराजगंज थाना क्षेत्र में नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम में नवसृजित पुलिस चौकी देवरांचल का विधिवत उद्घाटन किया गया। उप निरीक्षक अवधेश यादव को चौकी प्रभरी नियुक्त किया गया। इस चौकी क्षेत्र में 24 ग्राम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही एसएसपी ने अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ, लोहरा और बढ़या पुलिस चौकियों के भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर कौस्तुभ त्रिपाठी सहित अन्य ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.