एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में थानेदारों के पेच कसे
हरिद्वार, अप्रैल 18 -- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित क्राइम मीटिंग में थानेदारों के पेच कसे। अपराध की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए 31 पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। एसएसपी ने चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी बताते हुए आपसी समन्वय और अन्य विभागों से बेहतर तालमेल पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों पर गश्त और पेट्रोलिंग टीमें लगातार सक्रिय रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल सहायता मिल सके। ट्रैफिक प्लान को प्रभावी ढंग से लागू करने और बढ़ते दबाव के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.