बरेली, मार्च 21 -- सास और साले के हत्यारोपी अफसर खां के एनकाउंटर को लेकर थाना इज्जतनगर में दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना इंस्पेक्टर राजेश यादव करेंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इज्जतनगर के गांव रहपुरा चौधरी निवासी अफसर खां ने विवाद के अपनी पत्नी सायमा को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। ईद का हवाला देकर अफसर खां ने गांव के ही राशिद खां से समझौता कराने को कहा। इस पर 16 मार्च को राशिद के घर में ही पंचायत चल रही थी। इसी दौरान अफसर खां गालीगलौज करने लगा और विरोध करने पर अपने साले आदिल, सास आसमा और पत्नी सायमा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में आदिल और आसमा को मृत घोषित कर दिया गया। सायमा की हालत अभी तक गंभीर है। इस मामले में राशिद की ओर से इस दोहरे हत्याकांड को लेकर अफसर खां के खिलाफ रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.