भागलपुर, अप्रैल 18 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता सुल्तानगंज और बाथ थाना का शुक्रवार की देर शाम एसएसपी प्रमोद कुमार यादव, सिटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी ने लंबित कांड की समीक्षा करते हुए फरारी, वारंटी की गिरफ्तारी, अवैध शराब कारोबारी पर शिकंजा सहित क्षेत्र में गश्ती तेजी सहित कई दिशा-निर्देश दिए।एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि कांड की समीक्षा की गई। गश्ती, ट्रैफिक व्यवस्था, पुलिसिंग के कई पहलुओं जैसे तात्कालिक मुद्दे पर समीक्षा की गई तथा आवस्यक निर्देश दिया गया।बाजार में लगने वाले जाम पर नियंत्रण को लेकर ठोस कदम उठाये जायेगे।शहर के मुख्य बाजार में सड़क किनारे अतिक्रमण के वजह से जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।नगर परिषद से बात करते हुए सब्जी वाले का वैकल्पिक स्थान निर्धारित करते हुए गश्ती के लिए...