काशीपुर, जून 2 -- काशीपुर। गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को एसएसपी अजय गणपति ने बूथ का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कुंडा कोतवाली क्षेत्र की गढ़ीनेगी नगर पंचायत गठन को लेकर नौ जून को मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। एसएसपी ने पंचायत चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद एसएसपी ने शिवराजपुर पट्टी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। साथ ही कुंडा कोतवाली में चौकी प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने विवेचना को समय से निपटाने और अराजक तत्वों के साथ ही कच्ची शराब व नशा का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यहां एएसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ प्रशांत कुम...