दरभंगा, मई 26 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने सोमवार को लहेरियासराय थाने का औचक निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने विभिन्न पंजियों की जांच कर पुलिस अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, कांड में अविलंब गिरफ्तारी, विधि व्यवस्था संधारण, इश्तिहार और कुर्की के तीन दिनों के अंदर तामिला आदि के निर्देश दिये। उन्होंने थाने की साफ-सफाई एवं सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव के निर्देश दिये। हाजत सुरक्षा का निरीक्षण कर भी आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही आगामी बकरीद को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये। यह भी पढ़ें- आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मनाएं त्योहार: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...