अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत अचलेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश व निकास मार्ग, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसएसपी ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था व आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के लिए निर्देश दिए। इसके बाद थाना क्वार्सी व गांधीपार्क क्षेत्र में क्वार्सी चौराहा से रामबाग चुंगी, किशनपुर तिराहा, गांधी आई तिराहा, मीनाक्षी पुल दुबे का पड़ाव होते हुए अचलेश्वर महादेव मंदिर, कंपनीबाग, रोडवेज, अग्रसेन तिराहा तक संवेदनशील क्षेत्रों, मिश्रित आबादी, चौराहों, बाजारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.