उन्नाव, फरवरी 16 -- उन्नाव। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह एवं दक्षिणी प्रेमचंद के साथ सोमवार दोपहर पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। एसएसपी ने कार्यालय की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण एवं जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति जांची। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को कार्य में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और अनुशासन बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...