मथुरा, जनवरी 28 -- मथुरा। शासन की ओर से मुकदमों की प्रभावी पैरवी कर दोषियों को सजा दिलाने पर एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता अवनीश उपाध्याय को गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। अवनीश उपाध्याय ने हत्या, दहेज हत्या जैसे संगीन मामलों में लिप्त अपराधियों को आजीवन करावास की सजा से दण्डित कराने में अहम भूमिका निभाई। एसएसपी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...