देहरादून, दिसम्बर 23 -- देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। एसएसपी ने कर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...