दरभंगा, जुलाई 18 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सदर थाना, सिंहवाड़ा थाना, केवटी थाना, मब्बी थाना एवं बहेड़ा थानाध्यक्ष और अनुसंधानकर्ताओं के साथ डकैती शीर्ष से संबंधित सभी कांडों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने थानावार पूर्व से लंबित सभी डकैती कांडों की समीक्षा की। इस क्रम में डकैती से संबंधित सभी लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए समय सीमा निर्धारित की। बैठक में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ऑनलाइन पोर्टलों पर मामलों की स्थिति रखें अपडेट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...