देहरादून, मार्च 18 -- रुड़की। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने झबरेड़ा थाने का वार्षिक निरीक्षण किया, जहां उन्हें सेरिमोनियल गार्ड ने सलामी दी। उन्होंने थाना परिसर, बैरक व कार्यालय की स्वच्छता पर संतोष जताया और दस्तावेजों व रजिस्टरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए। मालखाने के सुव्यवस्थित रखरखाव व मुकदमों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। इस दौरान नवनिर्मित आदर्श भोजनालय का उद्घाटन कर कर्मचारियों को समर्पित किया और जवानों की समस्याएं सुनकर समाधान के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...