मेरठ, सितम्बर 18 -- मेरठ में एसएसपी दफ्तर के अंदर लात-जूते से पिटाई का आरोप लगाकर सनसनी मचा देने वाले किसान यूनियन बीआर आंबेडकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय भाटी और मेरठ जिलाध्यक्ष मोहित जाटव की पिटाई का मामला पलट गया है। दिग्विजय भाटी ने जांच अधिकारी डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह के पास शपथपत्र दाखिल किए हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने समझौता कर लिया है। इस घटना और कथित समझौते से जुड़े कई वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आने की बात कही जा रही है। कथित समझौते और लाखों रुपये के लेनदेन की चर्चा सामने आई। इससे नाराज होकर बड़ी संख्या में भाकियू बीआर आंबेडकर के नाराज पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे का ऐलान किया है।क्या है पूरा मामला 19 अगस्त को दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव पुलिस कार्यालय पहुंचे थे। दोनों ने दफ्तर के अंदर ही खूब पिटाई का आ...