हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी बुधवार रात खुद सड़क पर उतरे और कई चेकिंग प्वाइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एक कार को रोका। तलाशी लेने पर उसमें 399 ग्राम डोडा बरामद हुआ। मुखानी थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार देर शाम एसएसपी पूरे शहर के निरीक्षण पर थे। मुखानी में हनुमान मंदिर के पास आरटीओ रोड की तरफ से आ रही एक कार को एसएसपी ने रोका। पूछताछ में चालक ने अपना नाम हरमीत सिंह निवासी गोविंदपुर गरवाल, मुखानी बताया। साथ में उसका एक दोस्त भी था। एसएसपी ने अपने सामने ही कार की डिग्गी खुलवाई और तलाशी ली तो दो पॉलिथीन में रखा क्रमश: 252 और 147 ग्राम डोडा बरामद हुआ। एसओ सुशील जोशी ने कार को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक के म...