पूर्णिया, जून 24 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के नवनियुक्त एसएसपी शौर्य सुमन के पदभार संभालते ही अपराध नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पुलिस सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं बाजारों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम ने किया। थाना के सामने, रानीपतरा बाजार, बेलौरी तथा मंझेली सहित कई स्थानों पर पुलिस टीम ने दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग तथा वाहनों के आवश्यक दस्तावेजों जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाणपत्र की जांच की गई। सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की डिक्की एवं चालकों के बैग की भी तलाशी ली गई। अचानक शुरू हु...