इटावा औरैया, मार्च 25 -- पुलिस ने एक व्यक्ति के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई कराई है। एसएसपीकी रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट को आख्या भेजी गई थी। मामले की समीक्षा के बाद जिला मजिस्ट्रेट ने लाइसेंस निरस्त करने के आदेश जारी कर लवेदी के चन्द्रपुरा निहाल निवासी रमेश शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और संभावित खतरे को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...