मेरठ, मार्च 24 -- टीपी नगर थाना क्षेत्र में अवैध कब्जे और पुलिस की कार्यशैली से आहत महिला ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। न्याय न मिलने से क्षुब्ध महिला एसएसपी की गाड़ी के आगे कूद गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। बाद में एसएसपी ने पीड़ित महिला को दफ्तर में बुलाकर शिकायत सुनी और जांच के आदेश दिए। मलियाना गली नंबर-6 निवासी कुसुम अपने बेटे के साथ मंगलवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। आरोप है कि घर के सामने स्थित रास्ते पर पड़ोस में रहने वाले कुछ दबंगों ने एक वर्ष पूर्व अवैध कब्जा कर लिया था। इसके चलते परिवार को आवागमन में परेशानी हो रही थी। जिस कारण कई बार विवाद की स्थिति भी बनी गई थी। इस मामले में टीपी नगर थाने सहित कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।जब उसे न्याय नहीं मिला तो उसने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.