मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस केन्द्र स्थित आनंद भवन में शनिवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने मासिक अपराध गोष्ठी की। इसमें ईद, रामनवमी आदि के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। अपहरण के मामलों के निष्पादन व अपहृतों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। ज्यादातर थानों में प्रेम प्रसंग के मामलों में किशोरियों और युवतियों के गायब होने के मामले दर्ज किए गए हैं। बैठक में बीते माह की अपराध की स्थिति की समीक्षा की गई। गंभीर कांडों में छानबीन और कार्रवाई की समीक्षा की गई। सदर थाना इलाके में आभूषण दुकान में हुई लूट कांड के उद्भेदन के लिए बनाई गई एसआईटी के स्तर से अब तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आने पर एसएसपी ने नाराजगी जाहिर की। हाल में शहरी क्षेत्र में लगा...