लखीमपुरखीरी, मई 13 -- लखीमपुर। लंबे समय से ड्यूटी से गायब चल रहे 14 सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। कार्रवाई की जद में आए सिपाहियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि समीक्षा में पाया गया कि थाना, चौकी और पुलिस लाइन से 14 पुलिस कर्मी अनुपस्थित है। इसमें ज्यादातर पुलिसकर्मी ऐसे हैं, जो छुट्टी पर गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। वह कहां हैं, इसकी भी जानकारी विभाग के पास नहीं हैं। महीनों बीत गए, उनको नोटिस भी जारी की गई। लेकिन न तो कोई जवाब आया और न ही वह वापस आए। एसएसपी ने इसे बड़ी अनुशासनहीनता मानी और सभी अनुपस्थित पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया। कार्रवाई की जद में आए ...