अल्मोड़ा, मार्च 25 -- अल्मोड़ा। एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सीसीटीवी, डायल 112 और जिला कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संचार व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, त्वरित कार्रवाई करने और आपात स्थितियों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी प्रणाली के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। यहां सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, निरीक्षक उमाशंकर पाण्डे आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...