सहारनपुर, फरवरी 20 -- गागलहेड़ी में चर्च पर कब्जे के विवाद को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में पुलिस लाइन में एसएसपी कार्यालय के सामने मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने हंगामा कर दिया, जिससे पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। पता लगते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 14 महिलाओं को गिरफ्तार किया। आरोपी महिलाओं को पुलिस महिला थाने लेकर पहुंची और सभी शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। दरअसल, गागलहेड़ी में स्थित चर्च पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की दोपहर एक बजे दोनों पक्षों की महिलाएं पुलिस लाइन में एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची थी। दोनों पक्षों की महिलाओं में एसएसपी कार्यालय के ठीक सामने कहासुनी हो गई। देखते ही देखते महिलाएं एक-दूसरे गालियां देनी लगी और उनके बीच मारपीट हो गई। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.