अलीगढ़, अप्रैल 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवादददाता। एसएसडी इंटर कॉलेज में विद्यारंभ संस्कार एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा, मोहित शर्मा, प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह, करुणा अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या शालू वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों का पारंपरिक विधि-विधान से विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जिससे उनके शैक्षिक जीवन की मंगलमय शुरुआत हुई। वहीं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट जिले में छठा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र कुलदीप सिंह पुत्र सोहनलाल को विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा द्वारा 51000 का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद तथ...