अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि परिसर में सात अप्रैल को स्वासथ्य शिविर लगेगा। इसमें छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की जाएगी। साथ ही उचित परामर्श भी दिया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक कार्मिकों और छात्र-छात्राओं से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...