अल्मोड़ा, जून 3 -- अल्मोड़ा। एसएसजे विवि में उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। अल्मोड़ा परिसर के वानिकी विभाग में मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय दस जून से रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। एसएसजे विवि के अधीन आने वाले सभी कॉलेजों व परिसरों में इन दिनों सम सेमेस्टर कक्षाओं की परीक्षाएं चल रही हैं। छात्र-छात्राओं का रिजल्ट समय पर जारी किया जा सके, इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से मूल्यांकन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। विवि के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने मूल्यांकन केंद्र का शुभारंभ किया। मूल्यांकन प्रभारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि करीब 150 प्राध्यापकों की ओर से डेढ़ लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांची जाएंगी। दूसरे विश्वविद्यालयों से भी प्राध्यापक मूल्यांकन के लिए बुलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दस जून से रिजल्ट...