अल्मोड़ा, मार्च 7 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसएसजे के शिक्षा संकाय में कार्यक्रम हुआ। शुभारंभ विभागाध्यक्ष प्रो रिजवाना सिद्दीकी, अजीम प्रेम जी के जगमोहन चौपता, मुहम्मद मुस्तकिम, संगीता ने किया। इस दौरान अजीम प्रेम जी की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। यहां डॉ ममता काण्डपाल, डॉ ललिता रावल, सरोज जोशी, प्रियंका, मंजूषा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...